इटावा: तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उड़ाई इंस्पेक्टर की बुलेट, दरोगा और महिला सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में तेज रफ्तार ऑटो ने दरोगा की बुलेट में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में दरोगा और महिला सिपाही काफी घायल हो गए। गंभीर हालत में दरोगा रविन्द्र निषाद और महिला सिपाही ममता को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दरोगा की हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के बाद डॉक्टरों ने सैफई …

इटावा। जिले में तेज रफ्तार ऑटो ने दरोगा की बुलेट में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में दरोगा और महिला सिपाही काफी घायल हो गए। गंभीर हालत में दरोगा रविन्द्र निषाद और महिला सिपाही ममता को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दरोगा की हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के बाद डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया है।

सैफई मेडिकल में उपचार जारी

सड़क हादसे में घायल दरोगा व महिला सिपाही सड़क पर गिर गए। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दरोगा को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर वरुण चौधरी ने बताया कि दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई है। साथी ही हाथ व पैर में भी चोट है। स्थिति नाजुक होने के चलते उनको रेफर किया गया है।

पढ़ें-आजमगढ़: व्हाटसएप्प पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार