हल्द्वानी: उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 11 राज्यों से भी ज्यादा – आर्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। आरोप लगाया कि मौजूदा पुष्कर सिंह धामी सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार लाखों नौकरियों का वादा कर रही है, लेकिन कोई रोडमैप नहीं दिख रहा है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। आरोप लगाया कि मौजूदा पुष्कर सिंह धामी सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार लाखों नौकरियों का वादा कर रही है, लेकिन कोई रोडमैप नहीं दिख रहा है। किस तरह नई नौकरियां कैसे और कहां पैदा होंगी, इसका कोई जवाब सरकार के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि उससे भी अधिक कष्टप्रद है कि सरकार कह रही है कि राज्य में बेरोजगारी की दर लगातार कम होती जा रही है और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से रोजगारपरक योजनाएं चलायी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर देश के 11 राज्यों से अधिक हो गई है।

बड़ी संख्या में नौकरियों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा नहीं है कि इस राज्य में रोजगार की कोई संभावना ही नहीं है। राज्य में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को प्रकृति ने अपार संपत्ति दी है। उत्तराखंड का विस्मित कर देने वाला भूभाग आधा पहाड़ और आधा मैदान है। फिर भी उत्तराखंड के युवा बेरोजगार हैं। कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग का गठन तो हुआ। लेकिन, भाजपा का जुमला भर ही रहा।

 

संबंधित समाचार