शाहिद अफरीदी को दानिश कनेरिया ने सुनाई खरी-खरी, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया के द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और भारत को दुश्मन कह बैठे। इसके लिए पाकिस्तान के एक हिंदू क्रिकेटर ने उनकी जमकर क्लास ली है। शाहिद आफरीदी के बयान पर जवाब देते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, ‘भारत हमारा दुश्मन …
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया के द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और भारत को दुश्मन कह बैठे। इसके लिए पाकिस्तान के एक हिंदू क्रिकेटर ने उनकी जमकर क्लास ली है। शाहिद आफरीदी के बयान पर जवाब देते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, ‘भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो लोग हैं, जो हमें धर्म के नाम पर भड़का रहे हैं। अगर आपको लगता है कि भारत हमारा दुश्मन है, तो कभी किसी भारतीय चैनल पर मत जाइए।’
When I raised my voice against forced conversion, I was threatened that my career would be destroyed.
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) May 9, 2022
इसके बाद अपने ही ट्वीट पर कमेंट करते हुए दानिश कनेरिया ने लिखा कि जब उन्होंने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई थी, तो धमकी दी गई थी कि उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि दानिश कनेरिया और शाहिद आफरीदी के बीच लंबे वक्त से बहस चल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दानिश कनेरिया ने शाहिद आफरीदी पर बड़े आरोप लगाए थे और कहा था कि शाहिद ने उन्हें कई बार इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने उनकी बातों को कभी भी सीरियसली नहीं लिया था।
ये भी पढ़ें : Madrid Open : Carlos Alcaraz और Naomi Osaka मैड्रिड ओपन से हटे, जानें क्यों?
