रुद्रपुर: दूसरे का प्लाट अपना बताकर 14 लाख में बेचा, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किसी और का प्लाट अपना बताकर 14 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संजय नगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। किसी और का प्लाट अपना बताकर 14 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संजय नगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में कहा कि भिवानी, हरियाणा निवासी अजीत सिंह ने उसे रुद्रपुर में अपना एक प्लाट बताते हुए उसके बेचने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर पीड़ित प्लाट खरीदने के लिए राजी हो गया। इस दौरान उन्होंने प्लाट देखा तो उसमें दो फिट नींव भी भरी हुई थी।

जिसके बाद प्लाट की कीमत 14 लाख रुपये तय हुई और विक्रय आलेख व स्टांप शुल्क एवं अन्य व्यय सहित कुल 115000 रुपये पीड़ित के उपनिबंधक कार्यालय में भी खर्च हुए। उसके बाद पीड़ित ने 18 दिसंबर 2021 को प्लाट की साफ सफाई कराकर 11 जनवरी 2022 को प्लाट में निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

तभी मौके पर धर्मेद्र शर्मा नाम का व्यक्ति आया और उसने प्लाट अपने नाम होने के हवाला देते हुए कागज दिखाये। साथ ही बताया कि यह प्लाट उसने धर्मवीरी देवी से पंजीकृत विक्रय आलेख के साथ खरीदा है। जिसके बाद उन्हे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि अजीत सिंह ने किसी और का प्लाट दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। साथ ही रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार