योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य: अंगद सिंह
मसौली/बाराबंकी। सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रईस आलम की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले। प्रधानमंत्री की सोच है कि हर घर …
मसौली/बाराबंकी। सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रईस आलम की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले।
प्रधानमंत्री की सोच है कि हर घर में बिजली हो, हर परिवार को शौचालय और हर गरीब को आवास मिले जिसमे आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाय। ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जल्द से जल्द कार्यो के प्रस्ताव देने की बात कही। रईस आलम ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यो में सहयोग की अपील की।

खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा ने मनरेगा, सांसद निधि, विधायक निधि, सहकारिता विभाग, ग्राम विकास, लघु सिंचाईं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, आदि योजनाओं की जानकारी बीडीसी सदस्यों एव ग्राम प्रधानों को दी। एडीओ पंचायत जानकीराम ने स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा के अलावा सर्वशिक्षा अभियान, जल संरक्षण एव वर्षा संचयन, दस्तक अभियान, धान बीज, इण्डिया मार्का 2 हैण्डपम्प, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन,ग्रामीण स्वच्छता मिशन, मनरेगा योजना आदि पर चर्चा की गयी।
बिजली और शिक्षा विभाग को दें नोटिस
मसौली सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में पहुँचे एमएलसी अंगद सिंह ने शिक्षा एव विद्युत विभाग के अनुपस्थिति होने पर खण्ड विकास अधिकारी से दोनों विभागों को नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण लिए जाने को कहा।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: अमृत सरोवर योजना से 75 तालाबों को मिलेगा नया जीवन, 15 अगस्त तक पूरा होगा काम
