अमरोहा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
अमरोहा, अमृत विचार। साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने …
अमरोहा, अमृत विचार। साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हादसा रविवार देर रात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के सूत मिल के पास हुआ। क्षेत्र के गांव अव्वलपुर में नोसिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा कावेंद्र पहले क्लीनिक चलाता था, लेकिन अब फिल्हाल सूत मिल के पास नवर्निमित कॉलोनी में मजदूरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक रविवार देर रात कावेंद्र मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सूत मिल के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कावेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कावेंद्र की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी सोनी का बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे एक साल की बेटी छोड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जयनगर में मूर्तियां खंडित करने से तनाव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
