बरेली: शादी के 10वें दिन जेवर, नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
अमृत विचार, बरेली। शादी कराने की बात कहते हुए एक बिचौली महिला ने दूसरी महिला से 60 हजार रुपये लेने के बाद मंदिर में एक युवती से उसके बेटे की शादी करा दी। शादी के 10वें दिन नई दुल्हन घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। फतेहगंज पश्चिमी के साहूकारा की रहने …
अमृत विचार, बरेली। शादी कराने की बात कहते हुए एक बिचौली महिला ने दूसरी महिला से 60 हजार रुपये लेने के बाद मंदिर में एक युवती से उसके बेटे की शादी करा दी। शादी के 10वें दिन नई दुल्हन घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। फतेहगंज पश्चिमी के साहूकारा की रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि उन्हें एक परिचित महिला ने बताया की वह अपनी रिश्तेदारी की एक युवती से उनके बेटे की शादी करवा देगी।
इसके बाद उस महिला ने शादी कराने के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए और फिर शादी भी करवा दी। शादी के 10वें दिन नई दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। प्रेमवती ने जब बिचौली महिला से इसकी शिकायत की तो वह उसे धमकाने लगी। सोमवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत की।
ये भी पढ़ें- बरेली: बाढ़ आपदा में कमी लाने को उत्तराखंड के डैम में पीओपी तैयार
