गदरपुर: दो होलसेल मेडिकल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित दवा के 11 डिब्बे, सील किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार को नगर स्थित दो होलसेल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल एजेन्सी पर प्रतिबंधित टेबलेट के 11 डिब्बे पकड़े गये। कार्रवाई करते हुए डिब्बों को सील किया गया। वहीं एक अन्य मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाओं की भी चेकिंग की गयी लेकिन …

गदरपुर, अमृत विचार। ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार को नगर स्थित दो होलसेल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल एजेन्सी पर प्रतिबंधित टेबलेट के 11 डिब्बे पकड़े गये। कार्रवाई करते हुए डिब्बों को सील किया गया। वहीं एक अन्य मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाओं की भी चेकिंग की गयी लेकिन कुछ नहीं मिला।

सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर (औषधि निरीक्षक) डा. सुधीर कुमार ने नगर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। डा. सुधीर कुमार ने बताया कि उनके द्वारा गाबा मेडिकल एजेन्सी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके यहां पर प्रतिबंधित टेबलेट 11 डिब्बे अर्थात 3300 टेबलेट पायी गयी। जिन्हें सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार