रामपुर : ‘उपेक्षित समाज की सेवा को आगे आएं सामाजिक संस्थाएं’
रामपुर, अमृत विचार। कुमार तन्य यूथ क्लब के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरंक्षक श्रीष गुप्ता ने कहा कि उपेक्षित समाज की सेवा में सामाजिक संस्थाएं अपना योगदान दें। कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज के सभी कमजोर वर्गों के हित में सेवा कार्य करना चाहिए। सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम …
रामपुर, अमृत विचार। कुमार तन्य यूथ क्लब के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरंक्षक श्रीष गुप्ता ने कहा कि उपेक्षित समाज की सेवा में सामाजिक संस्थाएं अपना योगदान दें। कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज के सभी कमजोर वर्गों के हित में सेवा कार्य करना चाहिए। सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम जल संरक्षण, सौर ऊर्जा का प्रयोग, जल एवं बिजली के अनावश्यक उपयोग पर रोक , रक्तदान, अनाथ बच्चों के आश्रम की सेवा करना चाहिए।
राहे रजा स्थित एक होटल में हुई बैठक में कुमार तन्य यूथ क्लब के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संरक्षक श्रीष गुप्ता ने समाज का आह्वान करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में उपेक्षित समाज की मदद की जरूरत है। सोमवार को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों , सुनीत गुप्ता को अध्यक्ष एवं जितेंद्र गुप्ता को सचिव पद की शपथ ग्रहण कराई गई जबकि, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा राजेन्द्र गुप्ता सर्राफ, अजय गुप्ता सर्राफ, आशु गुप्ता, अमितोष चांदीवाला, राजन गुप्ता,शनील गुप्ता, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में वैश्य सभा रामपुर के पदाधिकारियों श्रीष गुप्ता, दीपक गुप्ता एडवोकेट, आशु गुप्ता का सम्मान भी किया गया। नए अध्यक्ष सुनीत गुप्ता ने शीघ्र ही रक्तदान शिविर लगाने की घोषणा की एवं आगामी समाज सेवा के कार्यक्रमों की घोषणा की। संयोजक राजेन्द्र सर्राफ रहे जबकि, संचालन जितेंद्र गुप्ता ने किया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिजली बिल अपडेट करने के बहाने 74 हजार की ठगी
