रायबरेली: चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
रायबरेली। सोमवार शाम को शहर में एक युवक को बांधकर बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि युवक को चोरी करते पकड़ा गया है। मामला शहर के गल्ला मंडी का बताया जाता है। एक युवक को कमरे की खिड़की में हाथ बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल होने …
रायबरेली। सोमवार शाम को शहर में एक युवक को बांधकर बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि युवक को चोरी करते पकड़ा गया है। मामला शहर के गल्ला मंडी का बताया जाता है। एक युवक को कमरे की खिड़की में हाथ बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। किंतु युवक का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि युवक लापता है। उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक चोरी करने की नियत से एक दुकान में घुसा था।
जिसे दुकानदार ने पकड़ लिया और उसे बांधकर जमकर पीटा है। जिसका वीडियो बनाकर युवक के परिजनों को भेजा गया था । इस वीडियो को युवक के परिजनों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: 3 युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
