कानपुर से गोवा और जयपुर समेत 8 शहरों के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट, तैयारियां हुईं तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले से पटना, जयपुर, गोवा समेत 8 शहरों के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। कानपुर एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल पर टैक्सी लिंक का काम जल्‍द पूरा करने की तैयारी है। काम पूरा होने के बाद कानपुर से सूरत, देहरादून, राजकोट, पटना, जयपुर और गोवा जाया जा सकेगा। …

कानपुर। जिले से पटना, जयपुर, गोवा समेत 8 शहरों के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। कानपुर एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल पर टैक्सी लिंक का काम जल्‍द पूरा करने की तैयारी है। काम पूरा होने के बाद कानपुर से सूरत, देहरादून, राजकोट, पटना, जयपुर और गोवा जाया जा सकेगा।

जल्द ही कानपुर टू वाराणसी फ्लाइट को भी शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबि‍क, कनेक्टिविटी निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के रनवे से टैक्सी लिंक होने के बाद मिलेगी।

स्पाइस जेट ने कानपुर से वन स्टॉप यानी आठ शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटों को शुरू करने के लिए इसे शेड्यूल में शामिल कर लिया है। अथॉरिटी से फौरी तौर पर मंजूरी भी मिल चुकी है। वहीं चकेरी में नए टर्मिनल की इमारत का काम काफी धीमा होने की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका ऑप्शन तलाश कर काम शुरू कर दिया है।

पढ़ें- बरेली समेत कई जंक्शनों को बम से उड़ाने की धमकी, डीआरएम ने जारी किया अलर्ट

 

संबंधित समाचार