आगरा: पति के जेल जाने पर पत्नी ने की दूसरी शादी, बदमाश ने निकाली दुश्मनी, फेंका तेजाब, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में एक बदमाश ने छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में में भर्ती करवाया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। शाहगंज क्षेत्र के कौलीयाई क्षेत्र का रहने वाला असलम अपनी पत्नी रेशमा, 20 …

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में एक बदमाश ने छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में में भर्ती करवाया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

शाहगंज क्षेत्र के कौलीयाई क्षेत्र का रहने वाला असलम अपनी पत्नी रेशमा, 20 वर्षीय बेटी इलमा, बेटा इलमास और 25 वर्षीय भाई फुरकान के साथ छत पर सो रहा था। सोमवार सुबह तड़के पड़ोसी बदमाश कल्लू ने अपनी छत से उन सब के ऊपर तेजाब फेंक दिया। एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले कल्लू एक औरत को खरीद कर लाया था और उसके साथ निकाह किया था। इसके बाद वह हत्या के मामले में जेल चला गया। उसकी पत्नी से ऑटो चालक असलम का भाई संपर्क में आया और उसने उससे निकाह कर लिया।

कुछ समय बाद ऑटो चालक असलम का भाई यहां से सब कुछ लेकर चला गया और अब अलग रहता है। इसके बाद से ही कल्लू उनसे रंजिश मानता है। लंबे समय से धमकियां दे रहा था। कई बार उन्‍होंने कल्लू से परेशान न करने की गुहार भी लगाई लेकिन वह नहीं माना और उसने आज यह हमला कर दिया।

पढ़ें- बरेली: मरीज की मौत प्रकरण में गंगाचरण अस्पताल के विरुद्ध प्रशासन ने शुरू कराई जांच

संबंधित समाचार