Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में गृह युद्ध के हालात, राजपक्षे सरकार के मंत्रियों के घर फूंके, अब तक 7 की मौत, 200 घायल
कोलंबो। श्रीलंका में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। सोमवार को आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। जिसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए। राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों …
कोलंबो। श्रीलंका में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। सोमवार को आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। जिसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए। राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया गया। इस हिंसा में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने बताया कि इलाज के लिए 217 घायल भर्ती किए गए हैं।

बता दें कि जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं। उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया। वहीं, राजधानी कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया।

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी
अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं। श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल ID [email protected] जारी की गई है।
एक महीने में दो बार लगा आपातकाल
खराब आर्थिक हालात के मद्देनजर आम लोगों ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली में हिंसक प्रदर्शन किए थे। इसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने फिर से इमरजेंसी लगाने की घोषणा की थी। श्रीलंका में एक महीने बाद दोबारा आपातकाल लगाया गया है। इसके पहले एक अप्रैल को भी इमरजेंसी लगाई गई थी, जिसे छह अप्रैल को हटा दिया गया था।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू
