IPL 2022 : शिमरॉन हेटमायर बने पिता, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरॉन हेटमायर पहली बार पिता बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिता बनने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवजात बच्चे के साथ खेलते हुए एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया और शिमरॉन को लोग …

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरॉन हेटमायर पहली बार पिता बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिता बनने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवजात बच्चे के साथ खेलते हुए एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया और शिमरॉन को लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लगाई इस स्टोरी में वह अपने बच्चे को गोद में लेकर झूला झुलाते नजर आ रहे हैं। हेटमायर ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार किया। हेटमायर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में आपका स्वागत है, निरवानी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’

शिमरॉन हेटमायर पहली बार पिता बने हैं।
शिमरॉन हेटमायर अपनी पत्नी निरवानी का साथ देने के लिए चंद दिनों पहले हेटमायर राजस्थान टीम के बबल को छोड़कर स्वदेश लौट आए थे। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर हेटमायर को शुभकामनाएं दी। फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘हम हेटमायर की हर संभव मदद करेंगे। उनके और उनकी पत्नी निरवानी के साथ हमारी शुभकामनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह फिर से मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 सीजन में अपने बाकी बचे मैच खेल सकेंगे। इस बार आप एक पिता के रूप में लौटेंगे। हम आपका इंतजार करेंगे।

आपको बता दें कि शिमरॉन हेटमायर आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। हेटमायर ने 11 मुकाबलों में 72.75 की शानदार औसत से 291 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। स्वदेश लौटने से पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हेटमायर ने 16 बॉल पर ताबड़तोड़ नाबाद 31 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में शिमरॉन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। हेटमायर आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का पार्ट थे।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, MI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से किया पराजित, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

संबंधित समाचार