IPL 2022 : जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट लेने पर खुशी से झूम उठीं संजना गणेशन, बोलीं- ‘मेरा पति फायर है…’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। सोमवार को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट लिए। बुमराह के इस कमाल ने क्रिकेट फैंस को गदगद कर दिया। साथ ही ग्राउंड में मौजूद उनकी वाइफ …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। सोमवार को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट लिए। बुमराह के इस कमाल ने क्रिकेट फैंस को गदगद कर दिया। साथ ही ग्राउंड में मौजूद उनकी वाइफ संजना गणेशन भी खुशी से झूम उठीं।

संजना गणेशन का ट्वीट
संजना गणेशन ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मेरा पति फायर है। संजना ने इसी के साथ फायर इमोजी भी शेयर की। संजना का यह ट्वीट कुछ देर में वायरल हो गया।

जसप्रीत बुमराह ने जब कमाल किया, तब संजना गणेशन ग्राउंड में ही थीं और बुमराह के इस कमाल को लाइव देख रही थीं।  मुंबई इंडियंस ने संजना गणेशन की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह पंजे का इशारा कर रही हैं। सिर्फ संजना गणेशन ही नहीं बल्कि ग्राउंड में मौजूद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और उकी वाइफ श्लोका मेहता भी जसप्रीत बुमराह के इस कमाल पर खुशी से झूम उठे। दोनों ने जमकर अपने चैम्पियन बॉलर को बधाई दी।

टॉप पांच गेंदबाजों में शामिल हुए बुमराह
जसप्रीत बुमराह आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी आंकड़ों में अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले ने 5 रन देकर पांच विकेट लिए थे। IPL इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। IPL के बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड अल्‍जारी जोसेफ के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे। दूसरे स्‍थान पर सोहेल तनवीर काबिज हैं, जिन्‍होंने 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे। एडम जंपा 19/6 के आंकड़ें के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह क्रमश: चौथे और पांचवें स्‍थान पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : शिमरॉन हेटमायर बने पिता, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

संबंधित समाचार