भारत के प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मुंबई। प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 84 साल में निधन हो गया। उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। वह पिछले 6 महीनों से किडनी संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे, लगातार उनका …
मुंबई। प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 84 साल में निधन हो गया। उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। वह पिछले 6 महीनों से किडनी संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे, लगातार उनका इलाज जारी था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरल स्वभाव और आत्मा को सम्मोहित करने वाले संगीत कला के पारंगत पंडित शिवकुमार जी मां सरस्वती के अनन्य साधक थे।
'पद्म विभूषण' व 'पद्म श्री' से सम्मानित सुविख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा जी का निधन कला एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2022
उन्होंने आगे कहा कि कला-संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया था। आज उनके निधन से संगीत जगत में एक विराट शून्य उत्पन्न हुआ है। शोकाकुल परिजनों और शिष्यों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते मुख्यमंत्री ने शिवकुमार जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पढ़ें- Rashmi Desai Photos : ब्लू शॉर्ट ड्रेस में रश्मि देसाई ने ढाया कहर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW
