हमीरपुर: दो साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, जांच शुरू
हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। दूसरे गांव से बारात आई थी। बारात में शामिल होने आया खरेंहटा गांव का राम कुमार घर के बाहर खेल रही दो साल की बेटी को उठा ले गया। 40 साल के इस व्यक्ति ने 2 साल की …
हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। दूसरे गांव से बारात आई थी। बारात में शामिल होने आया खरेंहटा गांव का राम कुमार घर के बाहर खेल रही दो साल की बेटी को उठा ले गया।
40 साल के इस व्यक्ति ने 2 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची खेतों की ओर झाड़ियों में पड़ी है। घर के लोग तुंरत उस ओर दौड़े। बच्ची नाजुक हालत में पड़ी मिली। उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे। बच्ची की हालत में अब कुछ सुधार है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पीड़ित पिता ने मामले में तहरीर देकर खरेंहटा गांव के रहने वाले आरोपी राम कुमार परिहार पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक अभय नारायण राय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
पढ़ें- बहराइच: नाबालिग के साथ युवक ने धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
