भ्रष्टाचार मामले में एसपी और एएसआई पर FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संगरूर। पंजाब में संगरूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कर्णवीर सिंह और उनके रीडर सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) देविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सिटी वन थाने में मंगलवार को पीपीएस अधिकारी कर्णवीर सिंह पर तीस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के चलते मामला दर्ज किया …

संगरूर। पंजाब में संगरूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कर्णवीर सिंह और उनके रीडर सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) देविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने सिटी वन थाने में मंगलवार को पीपीएस अधिकारी कर्णवीर सिंह पर तीस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के चलते मामला दर्ज किया गया है। कर्णवीर सिंह एसपी संगरूर तैनात थे। उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है तथा उनके रीडर एएसआई दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, मप्र में ट्रक पुलिया से गिरा, हादसे में तीन की मौत, 20 घायल

संबंधित समाचार