अयोध्या: बेसिक स्कूल के शिक्षकों का अब बनेगा रिपोर्ट कार्ड, औचक निरीक्षण कर पूछे जाएंगे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेसिक स्कूलों में हर शिक्षक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देशों पर ही ऐसा किया जा रहा है। शासन के अनुसार बच्चों की तरह शिक्षकों का भी आकलन जरूरी है। उसी आकलन के आधार पर ही उनको भी आगे बढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर से ही इनका रिपोर्ट कार्ड …

अयोध्या। बेसिक स्कूलों में हर शिक्षक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देशों पर ही ऐसा किया जा रहा है। शासन के अनुसार बच्चों की तरह शिक्षकों का भी आकलन जरूरी है। उसी आकलन के आधार पर ही उनको भी आगे बढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर से ही इनका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा, जो उनके पूरे साल के काम के आधार पर ही तैयार होगा।

बेसिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का अपने द्वारा करवाई जाने वाली एक्टिविटी की रिपोर्ट, उनकी क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के रिपोर्ट कार्ड व उनके डेवलपमेंट आदि के आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। इसके साथ ही बच्चों को वह किस तरीके से पढ़ा रहे हैं, उनके होते क्लास में कितने बच्चे बढ़े हैं सभी कुछ देखा जाएगा।

हर स्कूल के प्रधानाध्यापक को अपने यहां टीचर्स अटेंडेंस रजिस्टर भी रखना होगा। रजिस्टर को भी चेक किया जाएगा, जिसमें देखा जाएगा कौन कितने बजे आ रहा है, कितनी छुट्टी ले रहा है। वहीं, कोई टीचर वर्क में केवल पढ़ाने का ही काम कर रहा है या कुछ अलग भी बच्चों को करवा रहा है।

अगर, अलग करवा रहा है तो उसके नंबर अलग दिए जाएंगे। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि अब हर साल के लास्ट में शिक्षकों का भी रिकॉर्ड देखा जाएगा। उसके बाद उनका भी रिजल्ट बनाया जाएगा।

मौखिक सवाल भी होगा शिक्षकों से

स्कूलों में टीचर्स का औचक निरीक्षण कर मौखिक सवाल करके उनसे जाना जाएगा कि वो कितना जागरूक है। उनको कितनी नॉलेज है, इसके साथ ही उनसे संबंधित विषय का ऑप्सनल सवाल कर देखा जाएगा कि वो कितना जानते हैं। बीएसए ने बताया कि टीचर्स का भी आंकलन करना जरूरी है। पता लगना चाहिए वह कितना अपडेट हैं।

पढ़ें-बरेली: बेसिक स्कूल की छात्राओं ने गुड टच- बेड टच की ली जानकारी

संबंधित समाचार