हल्द्वानी के इस डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, बच्चे के अपहरण की दी धमकी
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक ईएनटी विशेषज्ञ डाक्टर से तीन करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामना आया है। फिरौती मांगने वाले ने चिकित्सक को रंगदारी न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी है। मामले एसएसपी तक पहुंच गया है और अब पुलिस फिरौती मांगने वाले की खोजबीन में जुट गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक ईएनटी विशेषज्ञ डाक्टर से तीन करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामना आया है। फिरौती मांगने वाले ने चिकित्सक को रंगदारी न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी है। मामले एसएसपी तक पहुंच गया है और अब पुलिस फिरौती मांगने वाले की खोजबीन में जुट गई है।
रामपुर रोड निवासी ईएनटी विशेषज्ञ डा.वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के नाम से प्रतिष्ठान है। बीते नौ मई यानी सोमवार शाम को करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया, जिस पर डा.कुच्छल को लगा कि दूसरी तरफ से कोई बच्चा बात कर रहा है।
इसके बाद फोन कट गया और दोबारा उसी नम्बर से फिर उनके पास फोन आया जिसपर सामने वाले ने उन्हें धमकाते हुए तीन करोड़ की फिरौती मांगी और ऐसा न करने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। इसके कुछ देर बाद फिर उसी नम्बर से कॉल आया लेकिन इस बार उन्होंने कॉल नहीं उठायी और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को डा.कुच्छल ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात कर विस्तार से मामला उनके संज्ञान में डाला इधर पुलिस ने एहतियातन उनके अस्पताल के बाहर दो जवान भी तैनात कर दिए हैं।
