बहराइच: तहरीर पर नहीं, भगवान की कसम पर पुलिस ने किया विश्वास, दबंग के खिलाफ दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी युवक ने भगवान का कसम खाया। पुलिस ने युवक के कसम पर विश्वास कर दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी अनिल कुमार ने गांव निवासी कैलाश पर धमकी देने और मारपीट …

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी युवक ने भगवान का कसम खाया। पुलिस ने युवक के कसम पर विश्वास कर दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी अनिल कुमार ने गांव निवासी कैलाश पर धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। चौकी इंचार्ज अनुज कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर कोई विश्वास नहीं किया।

इस पर तीसरे ग्रामीण भगवान शिव का कसम खाया। साथ ही कैलाश पर मारपीट करने की बात कही। पुलिस ने कैलाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजा। सीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को भेज दी है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत में देवगनपुर के लोग, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार