मुरादाबाद: दो कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी को मिली तैनाती
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को पर्ची निकालकर दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को तैनाती दी गई। इसके बाद दोनों केंद्रों पर अब मरीजों को जांच और इलाज मिलने का रास्ता साफ हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक वर्मा के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को पर्ची निकालकर दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को तैनाती दी गई। इसके बाद दोनों केंद्रों पर अब मरीजों को जांच और इलाज मिलने का रास्ता साफ हो गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक वर्मा के सामने पर्ची डाली गई। जिसे खुद अभ्यर्थियों ने उठाया। इसमें नाजिर हसन को मनपुर सिधारी बिलारी और नगमा को मानपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डिलारी पर तैनाती के लिए नाम निकलने पर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में संविदा भर्ती के माध्यम से 199 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की नियुक्ति होनी है। मंगलवार को दो केंद्रों पर तैनाती के बाद अब 162 सेंटर पर नियुक्ति कर दी गई है। इन सेंटरों पर मरीजों को बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव भी इन सेंटरों पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: विहान बालिका विद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, बालिकाओं ने सीखा योग
