पुलिस मेस में मिलेंगे पहाड़ी व्यंजन, बैरकें बनेंगी स्मार्ट… चंपावत पहुंचे डीआईजी ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस मेस की थाली में अब पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे और पुलिस बैरकों को स्मार्ट बनाया जाएगा। चम्पावत पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने इसके लिये निर्देश दिये हैं। वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी ने पुलिस लाइन का हाल देखा, दस्तावेज चेक किए और पुलिस मेस का निरीक्षण भी किया। इसके बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस मेस की थाली में अब पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे और पुलिस बैरकों को स्मार्ट बनाया जाएगा। चम्पावत पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने इसके लिये निर्देश दिये हैं।

मेस में पहाड़ी व्यंजनों को लेकर निर्देश देते डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे।

वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी ने पुलिस लाइन का हाल देखा, दस्तावेज चेक किए और पुलिस मेस का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नियमित रूप से जवानों की परेड कराए जाने, पुलिस मैस में पहाड़ी व्यंजनों को बनाए जाने, जवानों की बैरक को स्मार्ट बनाने, पुलिस कैंटीन में पुलिस जवानों की मांग के अनुसार सामान मंगाने के लिए निर्देशित किया।

डीआईजी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों से उनकी निजी, पारिवारिक, विभागीय, थाना स्तर या फील्ड स्तर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए रेंज और जिला स्तर की समस्याओं को दूर किए जाने के निर्देश एसएसपी देवेंद्र पिंचा को दिये। उन्होंने समस्याओं दर्ज करने के लिए पुलिस लाइन में एक रजिस्टर तैयार करने के निर्देश भी दिये। साथ ही कहा कि विशेष परिस्थितियों में पुलिस जवान व्हाट्सएप के माध्यम से भी छुट्टी ले सकते हैं।

संबंधित समाचार