बिजनौर : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 24 वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली शहर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 24 दुपहिया वाहन तथा अवैध शस्त्रों सहित हिस्ट्रीशीटर सहित पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर …
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली शहर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 24 दुपहिया वाहन तथा अवैध शस्त्रों सहित हिस्ट्रीशीटर सहित पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना कोतवाली शहर स्थित जजी परिसर से मोटरसाइकिल संख्या यूपी 20 एबी 1689 स्प्लेंडर प्रो चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मोटरसाइकिल चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंडावर रोड स्थित मालन नदी के पुल के निकट घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जिनमें टीकम 21 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सैफपुर खादर थाना मंडावर, शारिक 21 वर्ष पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला नौधना थाना शेरकोट, कामिल 20 वर्ष पुत्र निसार निवासी मोहल्ला शेखान शेरकोट हाल निवासी मोहल्ला तैयब सराय थाना शेरकोट, विपिन 23 वर्ष पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना मंडावर व गैंग लीडर गोंडा का हिस्ट्रीशीटर बाबूलाल 35 वर्ष पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम रम्धरवा थाना धानेपुर जिला गोंडा हाल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 17, पैशन प्लस मोटरसाइकिल एक, अपाचे मोटरसाइकिल एक, डिस्कवर मोटरसाइकिल दो, पल्सर मोटरसाइकिल एक, एक्टिवा एक कुल 24 दोपहिया वाहन व दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो अवैध चाकू बरामद किए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह जनपद बिजनौर व उसके आसपास के जनपदों सहित दिल्ली आदि में दो पहिया वाहन लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और उनके इंजन, चेसिस, नंबर प्लेट को फेरबदल कर दूरदराज ले जाकर बेचते हैं। पुलिस टीम में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, दरोगा सुभाष धनखड़, योगेश कुमार माविया, आशीष पुनिया, सिपाही अरविंद, सचिन, कुशल पाल, सनी राज, अमित, दिलशाद मौजूद रहे।
गोंडा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है सरगना
पुलिस के गिरफ्त में आया वाहन चोर का सरगना जनपद गोंडा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 18 मुकदमे, टीकम के विरुद्ध आठ मुकदमे, शारिक के विरुद्ध चार मुकदमें, कामिल के विरुद्ध मुकदमे, विपिन के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज है।
ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: पिता बोला, हत्यारोपी मुकदमे में समझौता करने का बना रहे थे दबाव सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या
