बाजपुर: बाबा पर किशोर से कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। एक बाबा पर श्रमिक पुत्र का भविष्य बनाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक का चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है। …

बाजपुर, अमृत विचार। एक बाबा पर श्रमिक पुत्र का भविष्य बनाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक का चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस चौकी क्षेत्र बरहैनी के अंतर्गत निवासरत एक श्रमिक परिवार के यहां कुछ दिन पूर्व कालाढूंगी क्षेत्र के मंदिर में रह रहे एक बाबा का आगमन हुआ। आरोप है बाबा ने परिजनों से 11 वर्षीय बालक के भविष्य बनाने की बात करते हुए उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के साथ ही उसका ध्यान मंदिर में पूजा-पाठ की ओर लगाकर उसे धार्मिक बनाने की बात कही।

बाबा की बातों में आकर परिजन ने किशोर को बाबा के साथ भेज दिया गया। किशोर इसी सप्ताह बहाना बनाकर अपने घर आ गया और गुमसुम रहने लगा। आरोप है कि परिजनों द्वारा काफी पूछताछ करने के उपरांत किशोर ने बाबा द्वारा कई दिन तक उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बालक से पूछताछ करने के साथ ही उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया है। साथ ही बालक के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपित बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक टीम बाबा की तलाश में उसके निवास पर दबिशें दे रही है।

संबंधित समाचार