बरेली: बुखार रोगियों की नहीं हो रही मलेरिया जांच
बरेली, अमृत विचार। कोविड के साथ मलेरिया और डेंगू से भी लोगों का बचाव हो सके, इसके लिए बुखार से ग्रसित मरीजों की मलेरिया जांच करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी में इस आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है। यहां बुखार के मरीजों को परामर्श और इलाज दिया जा …
बरेली, अमृत विचार। कोविड के साथ मलेरिया और डेंगू से भी लोगों का बचाव हो सके, इसके लिए बुखार से ग्रसित मरीजों की मलेरिया जांच करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी में इस आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है। यहां बुखार के मरीजों को परामर्श और इलाज दिया जा रहा पर मलेरिया जांचे नहीं की जा रही है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद से ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 20 फीसदी मरीजों में बुखार की पुष्टि हो रही। इसके बाद भी विभाग संजीदा नहीं है। जिला अस्पताल में कोरोना की दस्तक के बाद कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां मरीज आकर कोविड और बुखार संबंधी जानकारियां ले सकते हैं। बुखार का प्रकोप बढ़ने के बाद भी कोविड हेल्प डेस्क एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: सात लाख का पेमेंट लाकर नहीं जमा करने वाला फंसाने की दे रहा धमकी
