सीएम हेल्पलाइन के लिए 160 अभ्यर्थी हुये चयनित, रैपिडो वाहन चालक के लिए 16 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के श्रम व सेवानियोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी ने मंगलवार को राजधानी के लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के जरिये प्रदेश की योगी सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सभी …

लखनऊ। प्रदेश सरकार के श्रम व सेवानियोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी ने मंगलवार को राजधानी के लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के जरिये प्रदेश की योगी सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सभी 75 जिलों में रोजगार मेलों का सेवायोजन विभाग आयोजन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अगले एक साल में दो लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में 176 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। मंगलवार को आयोजित मेले के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक श्रम एवं सेवायोजन एके भारती ने बताया कि मेले में वी विन लिमिटेड व रैपिडो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार लिया।

जिनमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 176 लोगों को साक्षात्कार के बाद चयन हुआ। सेवायोजन राज्य मंत्री मन्नू कोरी ने इस दौरान अभ्यर्थियों से बातचीत कर साक्षात्कार प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। मेले में कुल 550 युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया। जिसमें वी विन कंपनी ने 160 टेलीकॉलर पद के लिए और रैपिडो में वाहन चालक पद के लिए 16 अभ्यर्थियों चयन हुआ।

रैपिडो कंपनी ने कुल 16 युवाओं को नौकरी दी। जिसके बाद सभी युवाओं ने अपने-अपने दस्तावेज जमा करवाया। नौकरी पाने वालों में ड्राइवर, टेली कॉलर शामिल थे। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इंटर पास जबकि 18 से 29 साल निर्धारित थी। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत बेरोजगार युवकों ने मेले में भाग लिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अलीगंज के ITI में आज रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती, टेलीफोनिक इंटरव्यू से मिलेगा Offer Letter

संबंधित समाचार