यति नरसिंहानंद को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस से की शिकायत
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर व पंचम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दुबई से खान नामक व्यक्ति ने कॉल करके दी है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की गई है। इस बारे में ‘हिन्दू स्वाभिमान’ के राष्ट्रीय …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर व पंचम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दुबई से खान नामक व्यक्ति ने कॉल करके दी है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की गई है। इस बारे में ‘हिन्दू स्वाभिमान’ के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल यादव की ओर से गाजियाबाद के SP देहात ईरज राजा को एक शिकायती पत्र बुधवार को भेजा गया है।
अनिल यादव छोटे नरसिंहानंद के नाम से भी विख्यात हैं। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि 8 मई की शाम 5 बज कर 15 मिनट पर ‘हिन्दू स्वाभिमान’ के दिल्ली प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को खान दुबई से बताया। उसने धमकी देते हुए कहा कि वह आने वाली 20 तारीख तक नरसिंहानंद और उसके साथियों को निपटा देगा।
पंकज मिश्रा ने जब यह पूछा कि आपको हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है। इस पर कॉल करने वाले शख्स का कहना था कि नरसिंहानंद मुस्लिमों को लेकर जो टिप्पणी करते हैं, वह उससे क्षुब्ध है। अनिल यादव ने पुलिस को 3 मिनट 31 सेकेंड की ऑडियो भी मुहैया कराई है। जिस नंबर से कॉल आई है, वह नंबर या तो विदेशी है या फिर इंटरनेट कॉलिंग नंबर है। फिलहाल, पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी कई बार मिली है धमकियां
- अप्रैल-2021 में मेरठ के दानिश ने नरसिंहानंद गिरि का नाम न लेते हुए सिर काटने पर 51 लाख रुपए का पुरस्कार देने की बात कही थी। इसमें दानिश गिरफ्तार हुआ था।
- जुलाई-2021 में गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी पर नरसिंहानंद गिरि के दो सेवादारों को रोककर दो अज्ञात युवकों ने नरसिंहानंद गिरि के कत्ल की धमकी दी।
- 20 फरवरी 2022 को हरिद्वार में वसीम रिजवी की रिहाई के लिए धरने पर बैठे नरसिंहानंद गिरि ने हत्या की आशंका जताई।
- 7 साल पहले भी सऊदी से फोन करके यति नरसिंहानंद गिरि को जान से मारने की धमकी मिली थी।
यह भी पढ़ें:-हरिद्वार में होगी धर्म संसद: यति नरसिंहानंद
