लखनऊ: सिरफिरे ने युवती को दी इंटरनेट पर फोटो वायरल करने की धमकी, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में एक सिरफिरे ने युवती की फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है। युवती का कहना है कि कई महीने से आरोपी जबरन साथ रहने के लिए उस पर दवाब बना रहा है। इंकार करने पर वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवक …

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में एक सिरफिरे ने युवती की फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है। युवती का कहना है कि कई महीने से आरोपी जबरन साथ रहने के लिए उस पर दवाब बना रहा है। इंकार करने पर वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

मूलरूप से झांसी जनपद की पीड़िता चिनहट में अपनी मां के साथ किराए रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में नौकरी करती है। जहां उसकी मुलाकात चिनहट के कमता निवासी अलोक राजपूत से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आलोक कई महीनों से उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि जबरन उसके साथ रहने की जिद कर रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि आलोक उसका पीछा करता है और राह चलते अश्लील हरकत करता है। जब पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। तब आरोपी ने उसके परिवार को जाने से खत्म करने की धमकी देते हुए उसकी फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देने की धमकी देने लगा। इस मामले में पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-यति नरसिंहानंद को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस से की शिकायत

संबंधित समाचार