बरेली: पोल गिरने से दबे मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाईपास राेड पर पोल लगा रहे मजदूर पर पोल अनियंत्रित होकर गिर गया था, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोजीपुरा के मझउआ निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र ननकी प्रसाद मजदूरी करता था। वह …

बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाईपास राेड पर पोल लगा रहे मजदूर पर पोल अनियंत्रित होकर गिर गया था, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भोजीपुरा के मझउआ निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र ननकी प्रसाद मजदूरी करता था। वह सीबीगंज के एक ठेकेदार के आर्डर में बड़ा बाईपास पर पोल लगाने का काम कर रहा था। सोमवार की शाम वह पोल लगा रहा था इसी बीच पोल अनियंत्रित होकर उस पर गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिवार को लगी तो कोहराम मच गया, घर वाले राेते -बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: विज्ञान क्लब से बच्चों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच

संबंधित समाचार