बरेली: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने अपहरण कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की एक छह साल की बच्ची 12 मार्च को घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो परिजनों ने …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने अपहरण कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की एक छह साल की बच्ची 12 मार्च को घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह एक दुकान के बाहर बैठी मिली।

दादी उसे घर ले गई। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। इसमें उसी क्षेत्र का एक लड़का भी शामिल था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बाद में वह बोरी में लाकर बच्ची को सड़क पर छोड़ गया था। आरोपी ने अपना नाम शिवम बताया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: गर्मी में बिजली कटौती रोकने से लाइन लॉस होगा कम

संबंधित समाचार