मध्यप्रदेश: शिक्षा मंत्री की पुत्रवधु द्वारा आत्महत्या के मामले की जांच जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाजापुर। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की पुत्रवधु सबिता परमार द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सबिता परमार ने शाजापुर जिले में कालापीपल क्षेत्र के अधीन आने वाले पोचानोर गांव में एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबिता का विवाह लगभग तीन …

शाजापुर। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की पुत्रवधु सबिता परमार द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सबिता परमार ने शाजापुर जिले में कालापीपल क्षेत्र के अधीन आने वाले पोचानोर गांव में एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबिता का विवाह लगभग तीन वर्ष पहले मंत्री पुत्र देवराज के साथ हुआ था।

आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कल अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इस बीच प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि सबिता ने पारिवारिक कारणों के चलते यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा: 15 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी, पश्चिम बंगाल में छिपे होने की सूचना

संबंधित समाचार