बुलंदशहर: बर्खास्त सिपाही की हत्या, जिले में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस के बर्खास्त सिपाही का लहुलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराना सिकन्द्राबाद रोड स्थित पाटरी में सिपाही कालीचरण का शव आज सुबह मिला। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान …

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस के बर्खास्त सिपाही का लहुलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराना सिकन्द्राबाद रोड स्थित पाटरी में सिपाही कालीचरण का शव आज सुबह मिला।

मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान है। सिपाही को वर्ष 2015 में रायबरेली से पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया था जिसके बाद वह पाटरी चला कर गुजर बसर करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लगता है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

पढ़ें-आजमगढ़: मछली ना बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

संबंधित समाचार