सरकार के झांसे में नहीं आने वाला ओबीसी वर्ग- पूर्व सीएम कमलनाथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले पर आज कहा कि सरकार के पास ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया और अब ये वर्ग सरकार के झांसे में नहीं आने वाला है। कमलनाथ …

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले पर आज कहा कि सरकार के पास ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया और अब ये वर्ग सरकार के झांसे में नहीं आने वाला है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गयी खेत…? शिवराज जी, जब आपके पास सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिये पर्याप्त समय था, तब तो आपकी सरकार ने कुछ किया नहीं, आधी-अधूरी रिपोर्ट व आधे-अधूरे आँकड़े पेश किये, जिसके कारण ओबीसी वर्ग का हक़ मारा गया और प्रदेश में बग़ैर ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव का निर्णय सामने आया।’

कमलनाथ ने कहा कि अब भले ही मुख्यमंत्री चौहान अपनी विदेश यात्रा निरस्त करें या कुछ भी कहें, लेकिन सरकार के नाकारापन का ख़ामियाज़ा तो ओबीसी वर्ग के नुक़सान के रूप में सामने आ ही चुका है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग इस सच्चाई को जान चुका है, अब वो किसी झांसे में आने वाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें- सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए नड्डा बोले- राजस्थान में चाहिए डबल इंजन सरकार

संबंधित समाचार