हरदोई। टेंपो सवार लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, 5 घायल, 3 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कटरा बिल्हौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो सवार लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी …

हरदोई। कटरा बिल्हौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टेंपो सवार लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि एक मृतक के अलावा बाकी दो मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

डंपर की जोरदार टक्कर से टेंपो सवार 35 साल सुखदेव बेटा रामपाल 40 साल महिला, और 5 साल बालक की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मामले की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस मृतकों के शवों की शिनाख्त कराने के और सब को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के प्रयास में जुटी है।

पढ़ें-सीतापुर: पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार बालक की मौत, नौ अन्य घायल

संबंधित समाचार