Lock Upp विनर Munawar Faruqui ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड Nazil का बर्थडे, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। रिएलिटी शो ‘लॉक अप’  के विनर मुनव्वर फारूकी अपनी मिस्ट्री गर्ल नाजिल को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं। अब खुद अपने रिश्ते पर मुनव्वर ने मुहर लगा दी है। लॉकअप’ की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ शिरकत की …

मुंबई। रिएलिटी शो ‘लॉक अप’  के विनर मुनव्वर फारूकी अपनी मिस्ट्री गर्ल नाजिल को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं। अब खुद अपने रिश्ते पर मुनव्वर ने मुहर लगा दी है। लॉकअप’ की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ शिरकत की थी, साथ ही उनके साथ मिरर सेल्फी भी ली थी, जो कि खूब वायरल हुई थी।

वहीं अब मुनव्वर फारूकी अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाते नजर आए। नाजिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कमीडियन उनका हाथ थामे दिखाई दे रहे ।

नाजिला ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो मुनव्वर का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। ये तस्वीरें नाजिला के बर्थडे सेलीब्रेशन की हैं।

एक तस्वीरों में मुनव्वर के हाथों में गुलाब हैं और उन्होंने नाजिल का हाथ थामा हुआ है। एक और फोटो में नाजिला केक काटती नजर आ रही हैं। एक और फोटो में नाजिला ने मुनव्वर को गले से लगाया हुआ है।

मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड को दिया गुलाबों का बुके मुनव्वर फारूकी ने जन्मदिन के इस खास मौके पर गर्लफ्रेंड को लाल गुलाबों से भरा बुके भी दिया। फोटो में नाजिला बड़े प्यार से उसे निहारती नजर आईं।

नाजिला सिताशी ने मुनव्वर फारूकी के साथ एक रोमांटिक मिरर सेल्फी भी शेयर की। फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए दिखाई दिये।

https://www.instagram.com/p/CdYwyUVMhzL/?utm_source=ig_web_copy_link

पढ़ें- Shehnaaz Gill Photos: पंजाब की कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, तपती धूप में दिखाया कूल लुक

संबंधित समाचार