काशीपुर: नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शहर निवासी एक महिला ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी चार बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। 13 साल की एक नाबालिग बेटी स्कूल जाती है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी मो. शोएब स्कूल आते जाते व अन्य किसी काम से घर से बाहर निकलने पर उसकी पुत्री का रास्ता रोक लेता है। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करता है।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर निकाह के लिए दबाव बनाता है। साथ ही परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस कारण उसकी पुत्री डरी सहमी हुई है। पीड़िता की मां ने बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 2 बजे शोएब आठ दस साथियों को लेकर आया और बोला कि तू अपनी लड़की का निकाह मेरे साथ कर दे इसी में भलाई है। मना करने व घर का दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपी धमकी देकर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार