प्रत्येक विकास खंड में विकसित किए जाएंगे अमृत सरोवर : जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को ग्राम पंचायत उमरपुर विकासखंड जोया में विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़कर अमृत सरोवर का आरंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर में खोदाई के कार्य की शुरुआत की। मुख्य विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक और मजदूरों ने भी फावड़ा चलाया। जिलाधिकारी …

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को ग्राम पंचायत उमरपुर विकासखंड जोया में विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़कर अमृत सरोवर का आरंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर में खोदाई के कार्य की शुरुआत की। मुख्य विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक और मजदूरों ने भी फावड़ा चलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर उपलक्ष्य में जनपद में प्रत्येक विकासखंड में अमृत सरोवर का विकास किया जाएगा। समस्त अमृत सरोवरों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।

डीएम ने नारियल फोड़कर किया अमृत सरोवर का आरंभ
डीएम ने नारियल फोड़कर किया अमृत सरोवर का आरंभ

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनपद को 75 तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य दिया गया है किंतु जनपद में 100 तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाएंगे। जिसमें 25 तालाब अलग-अलग 06 विभागों द्वारा विकसित किये जायेंगे। जिसमें जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत, ग्राम पंचायत, वन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग व लघु सिंचाई विभाग शामिल हैं। इसी प्रकार अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम रखा जाएगा। अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती पर शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अमृत सरोवरों के किनारे आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद के छायादार पेड़ों के पौधे लगाकर तालाब की सीढ़ियां, इंटर लॉकिंग टाइल्स, बेंच का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

चौधरपुर में अमृत सरोवर तालाब का हुआ शुभारम्भ

चौधरपुर में अमृत सरोवर तालाब का हुआ शुभारम्भ
चौधरपुर। सदर तहसील के गांव चौधरपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमृत सरोवर तालाब का शुभारम्भ किया। बुधवार को चौधरपुर पहुँचे जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कई ग्रामीणों के साथ अमृत सरोवर तालाब के शुभारम्भ के मौके पर श्रमदान कर अमृत सरोवर तालाब के कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मौजजम अली,चौधरी मकबूल, रोजगार सेवक सकाबत हुसैन ,वली हसन, वाहिद अली, तहसीन अली ,अजीज ,मोहम्मद हारुन, मुसतकीम, आकिल , नफीस , रहीस ,नजाकत , मोहम्मद असलम , सूखा ,नन्हें , हैदर ,आदि ने श्रमदान किया।

अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे तालाबों पर एसडीएम ने चलाया फावड़ा

अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे तालाबों पर एसडीएम ने चलाया फावड़ा
हसनपुर। हसनपुर में अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत बन रहे तालाब में एसडीएम ने फावड़ा चला कर कार्य का शुरू किया और अधीनस्थों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रझेड़ा में स्थित तालाब पर अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर तालाब पर चल रहे कार्यों को परखा। तालाबों पर मनरेगा के तहत कार्य कराकर वृक्षारोपण तथा मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था आदि के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार, आवश्यक मरम्मत के भी कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे तालाब जो ठीक अवस्था में नहीं है, उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा।

सैदनगली में अमृत सरोवर का शुभारंभ

सैदनगली में अमृत सरोवर का शुभारंभ
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में अमृत सरोवर एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिजनौरा में अमृत सरोवर का भूमि पूजन एवं सौंदर्य करण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका फीता काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने शुभारंभ कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य मीना कुमारी, ब्लॉक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर समेत साथियों के साथ पूजा अर्चना कर विधि विधान से शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे अमृत सरोवर का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कराया जाना है। सर्वप्रथम उन्होंने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया इसके बाद नारियल फोड़कर सरोवर का भूमि पूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पिंटू भाटी, ओमदत्त गुर्जर, मीना कुमारी, ग्राम प्रधान हेमराज गुर्जर, अमित गुर्जर, नीटू भाटी, महिपाल सिंह, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह, महाराज सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से उप्र कौशल विकास मिशन की प्रचार-प्रसार एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक कम्पनी को झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि यह वैन व नुक्कड़ नाटक टीम ग्रामों में जा जाकर कौशल विकास से संबंधित युवाओं को जागरूक करेगी। यह प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर शिक्षित और अशिक्षित लोगों को कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी देगी तथा किस प्रकार रोजगार स्किल के माध्यम से लिए जा सकते हैं उसकी पूरी जानकारी पहुंच कर एलईडी और नुक्कड़ नाटक टीम देंगी ।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 20 लाख के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार