मुरादाबाद : मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए मांगे 50 शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मदरसा बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की कमी के चलते बीएसए को पत्र लिखा गया है। पत्र में 50 शिक्षकों की मांग की गई है ताकि केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जा सके। यह जानकारी जिला अल्पकल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने दी। उन्होंने सभी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मदरसा बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की कमी के चलते बीएसए को पत्र लिखा गया है। पत्र में 50 शिक्षकों की मांग की गई है ताकि केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जा सके। यह जानकारी जिला अल्पकल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने दी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पहले सभी तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारी ने बताया कि जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 5442 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 14 से 23 मई तक चलेंगीं। इस बीच सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल और फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सेकेंडरी क्लास की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक होंगी। वहीं, सीनियर सेकेंडरी, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। नकल पर अंकुश लगाने के लिए सचल दल बनाया गया है।इसके साथ ही तहसीलदार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को 13 मई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें बनाया गया केंद्र
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सिरसवा हरचंद, डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ, सनातन धर्म हिन्दू इंटर कालेज ठाकुरद्वारा, किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर, सर्वोदय इंटर कालेज डिलारी, जेएलएम इंटर कालेज कुन्दरकी, मदरसा शमशुल इस्लाम निस्वां मूंढापांडे आदि।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 60 केंद्रों की सूची आयोग को भेजी, यूपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को

संबंधित समाचार