अमेठी: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत डेढ़ दर्जन गुंडों के विरुद्ध हुई कार्रवाई, 6 माह के लिए जिला बदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपर जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 18 चिन्हित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिये जिला बदर घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हलचल पैदा हो गयी है। इसके पूर्व भी कई लोगों को …

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपर जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 18 चिन्हित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिये जिला बदर घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हलचल पैदा हो गयी है। इसके पूर्व भी कई लोगों को प्रशासन द्वारा जिला बदर घोषित किया जा चुका है।

अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपर जिला अधिकारी एस पी सिंह ने अापराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि वाले उन 18 लोगों, जिनका इलाके में आतंक व भय व्याप्त है, के विरूद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है। सिंह द्वारा घोषित सूची में सभी 18 जिला बदर लोगों के नामों को सार्वजनिक किया गया है।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा तत्व एवं अपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निषेधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: घर पर रह रहा था जिला बदर अपराधी, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार