जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश के आश्वासन के बाद तेजस्वी ने पदयात्रा टाली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनके आश्वासन के बाद इस मुद्दे पर पदयात्रा का अपना कार्यक्रम टाल दिया है। यादव ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सात, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर …

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनके आश्वासन के बाद इस मुद्दे पर पदयात्रा का अपना कार्यक्रम टाल दिया है। यादव ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सात, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने जल्द ही इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। इसपर देर होने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सबका काम करने का अपना-अपना तरीका होता है।

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार से दिल्ली तक की अपनी पदयात्रा को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि सरकार नहीं मानी तो वह सड़क पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया है उसे वह पूरा कराएंगे ।

इसे भी पढ़ें- सड़क हादसा: टैंकर से कुचल कर पिता-पुत्री की मौत

संबंधित समाचार