बरेली: तपा रही धूप और झुलसा रही गर्म हवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्म हवा और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों को खासी दिक्कत हुई। गर्मी बढ़ने से सब्जियों की फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार …

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्म हवा और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों को खासी दिक्कत हुई। गर्मी बढ़ने से सब्जियों की फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

बुधवार को तेज गर्मी के कारण दोपहर बाद तक सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी। गला तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के साथ गन्ने का जूस, नीबू पानी पीते नजर आए। शाम 4 बजे के बाद लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले तब बाजार में कुछ रौनक दिखी। जून में इस बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर का आंकड़ा छू सकता है, जो सामान्य से ज्यादा है। किसानों को खेतों में नमी रखने के लिए जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है। बढ़ते तापमान से फसल प्रभावित होने का खतरा है।

इसे भी पढ़ें- बरेली: जयपुर जाने वाली बसों पर आरटीओ ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार