बाराबंकी: भैंस चराने गए 6 वर्षीय बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म
हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले के सुबेहा थाने क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी छह वर्षीय बालक बुधवार शाम अपने भाइयों के साथ भैंस चराने नहर के पास गया हुआ था। पड़ोसी किशोर ने उसके भैंस को काफी दूर मारकर भगा दिया। जिसका दोनों भाइयों ने विरोध किया और भाग रही भैंस के पीछे दोनों भाई …
हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले के सुबेहा थाने क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी छह वर्षीय बालक बुधवार शाम अपने भाइयों के साथ भैंस चराने नहर के पास गया हुआ था। पड़ोसी किशोर ने उसके भैंस को काफी दूर मारकर भगा दिया। जिसका दोनों भाइयों ने विरोध किया और भाग रही भैंस के पीछे दोनों भाई चले गए। इसी बीच किशोर ने बालक को ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया है।
जब भैंस को वापस लेकर उसके भाई उसके उसे रोता देखा तो उससे रोने का कारण पूछा तो उसने पूरा हाल बताया फिर घर आकर पुत्रों ने अपनी मां से पूरी बात बताई जिस पर मां ने सुबेहा थाने में जाकर तहरीर दिया और नंदू तिवारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। सीओ हैदर गढ़ डॉक्टर बीनू सिंह का कहना है कि आरोपित 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ 323, 377 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा सुबेहा पुलिस ने दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-बाजपुर: बाबा पर किशोर से कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
