UP Weather Report: मौसम हुआ साफ, अब चढ़ेगा पारा, छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुरुवार की सुबह तेज हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव स्थानीय हवाओं में नमी आने से हुआ है। फिलहाल पूर्वांचल के छह जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, …

लखनऊ। गुरुवार की सुबह तेज हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव स्थानीय हवाओं में नमी आने से हुआ है। फिलहाल पूर्वांचल के छह जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, वाराणसी, बलिया, चंदौली और गाजीपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम निदेशक प्ता ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन प्रचंड वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। जेपी गुप्ता ने बताया कि उड़ीसा की तरफ से तैयार हो रहे तूफान का असर उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ेगा।

गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।

पढ़ें-

वाराणसी: काशी में बन रहे बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

संबंधित समाचार