रायबरेली: गड्ढे में मिला भट्ठा मजदूर का शव , जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक श्रमिक का शव गड्ढे में मिला है। मौत की वजह अधिक शराब पीना बताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव के पास की बताया जा रहा है। क्षेत्र के गांव बेला टेकई निवासी युवक …

रायबरेली। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक श्रमिक का शव गड्ढे में मिला है। मौत की वजह अधिक शराब पीना बताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मामला जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव के पास की बताया जा रहा है। क्षेत्र के गांव बेला टेकई निवासी युवक रोहित कुमार पुत्र राम विलास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह बुधवार शाम से अपने घर नहीं आया था। गुरुवार की सुबह हंसापुर गांव के पास एक गहरे गड्ढे में उसका शव पड़ा हुआ था। गांव के लोग सुबह शौच के लिए गड्ढे की ओर गए थे, तो शव पड़ा हुआ देखा है।

शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि रोहित ने बुधवार को खूब शराब पी थी। जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल ऐशकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें-  पीलीभीत: नामचीन मेडिकल व्यापारी के पौत्र की हादसे में मौत

संबंधित समाचार