रायबरेली: मकान का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी, दावत खाने बाहर गया था परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। घर में ताला बंद करके बाहर दावत खाने गए परिवार को चोरों ने बड़ा झटका दिया है। सुनसान घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल उड़ा ले गए हैं। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव मथुरा का पुरवा का है। गांव के सतीश कुमार का परिवार बुधवार को दावत खाने बाहर गया …

रायबरेली। घर में ताला बंद करके बाहर दावत खाने गए परिवार को चोरों ने बड़ा झटका दिया है। सुनसान घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल उड़ा ले गए हैं। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव मथुरा का पुरवा का है। गांव के सतीश कुमार का परिवार बुधवार को दावत खाने बाहर गया हुआ था। उनके घर में ताला बंद था।

रात में चोरों ने घर का ताला तोड़ डाला और अंदर घुस गए। उसके बाद एक एक कमरे में चोरों ने खूब उत्पात मचाया। पूरे घर की तलासी ली। अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया गया और घर से सोने चांदी के आभूषण और नगदी उठा ले गए हैं।

गुरुवार की सुबह जब परिवार दावत से वापस घर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

चोरी का शिकार पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि इससे पूर्व दो बार चोरों ने उसके घर को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। किंतु इस बार उनको सफलता मिल गई है। इसका मतलब यह है कि चोर लंबे समय से इस घर पर निगाह गड़ाए हुए थे लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहा है। बुधवार को जब पूरा परिवार दावत खाने चला गया तो चोरों को अवसर मिल गया और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया है।

पढ़ें- महाराष्ट्र: लाखों की चोरी के आरोप में 6 गिरफ्तार

संबंधित समाचार