मध्यप्रदेश : राजगढ़ जिले में दो पक्षों में संघर्ष के बाद पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजगढ़।  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करेढ़ी कस्बे में दो पक्षों में संघर्ष और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संघर्ष में कम से कम दो लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। …

राजगढ़।  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करेढ़ी कस्बे में दो पक्षों में संघर्ष और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संघर्ष में कम से कम दो लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट, आगजनी की घटनाएं भी हुयीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमले के प्रयास हुआ और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी।

सूत्रों ने कहा कि रात्रि में ही कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दो घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। इस बीच पुलिस प्रशासन घटना में संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लेने के कार्य में जुटी है। पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बल बुला लिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- आजम के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से अन्याय कर रही उप्र की भाजपा सरकार: मायावती

 

 

संबंधित समाचार