बहराइच: बंदी से सीमा पर सन्नाटा, नेपाल में होगा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नेपाल में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा। इसके लिए भारत और नेपाल के जवान सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। सीमा पर 72 घंटे आवागमन बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार को निकाय चुनाव शुरू होगा। निकाय चुनाव के लिए …

बहराइच। नेपाल में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा। इसके लिए भारत और नेपाल के जवान सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। सीमा पर 72 घंटे आवागमन बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार को निकाय चुनाव शुरू होगा। निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। एसएसबी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि भारत की तरफ से कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। साथ ही नेपाल के अधिकारियों से वार्ता कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कमांडेंट ने बताया कि बंदी के बाद भी खाद्य पदार्थ के वाहन और मेडिकल वाहन आवागमन कर रहे हैं।

बताते चलें कि चुनाव को देखते हुए सोमवार रात 12 बजे से ही दोनों देश के बीच आवागमन बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद होने से भारत नेपाल सीमा के रूपईडीहा में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। अब शुक्रवार को मतदान के बाद शाम से सीमा आवागमन के लिए खोला जाएगा। मालूम हो कि रूपईडीहा में 80 प्रतिशत व्यापार नेपाली नागरिकों पर आश्रित है। साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों में आवागमन को सुगम रास्ता है।

पढ़ें-मिर्जापुर: डिवाइडर से टकराकर चकबंदी लेखपाल की हुई मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार