फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में पलटी कार, छह घायल
फर्रुखाबाद। जिले के नवाबगंज क्षेत्र में गुरूवार को एक कार के खड्ड में पलटने से उसमें सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली करोल बाग निवासी विनीत, बबली, रज्जो, गुड्डन, सागर, तथा अक्षय फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ शहर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने …
फर्रुखाबाद। जिले के नवाबगंज क्षेत्र में गुरूवार को एक कार के खड्ड में पलटने से उसमें सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली करोल बाग निवासी विनीत, बबली, रज्जो, गुड्डन, सागर, तथा अक्षय फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ शहर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने आए थे।
यहां से वे अपनी कार से तड़के पांच बजे दिल्ली घर वापस लौट रहे थे कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना-नवाबगंज मार्ग पर नाला बाजार के निकट कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
इस दुर्घटना में कार सवार सभी बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर महिला रज्जौ को फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया का को रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना का प्रथम दृष्टया कारण चालक को झपकी आना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें-गाजीपुर: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जिले में करेंगे धरना प्रदर्शन
