देहरादून: अंत्योदय योजना में तीन फ्री सिलेंडर पर कैबिनेट की मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। साथ ही राज्य के 1.84 लाख से ज्यादा अन्त्योदय कार्ड धारकों को वर्ष में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई। इससे राज्य सरकार पर …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। साथ ही राज्य के 1.84 लाख से ज्यादा अन्त्योदय कार्ड धारकों को वर्ष में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई। इससे राज्य सरकार पर 55 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ेगा। कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिये गए हैं।

  • अंतिम विधानसभा सत्रावसान को औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया।
  • हरिद्वार जिला पंचायत निर्वाचन के संबंध में निर्णय लिया गया कि एडवोकेट जनरल उक्त के संबंध में विधिक पहलू से अवगत करायेंगे। इसके पश्चात कैबिनेट निर्णय लेगी।
  •  प्रदेश के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जायेंगे। इससे संबंधित लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 84 हजार 142 होगी तथा इस पर कुल 55 करोड़ रुपये का व्यय भार होगा।
  •  गेहूं खरीद से संबंधित हर वर्ष की तरह कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रुपये बोनस देने का निर्णय दिया गया।
  •  गन्ना विभाग द्वारा शासकीय गारंटी दी जाती है, इसके ऊपर प्रतिभूति शुल्क गन्ना विभाग को देना होता है। अधिनियम के अनुसार यह धनराशि गन्ना विभाग, शासन को निशुल्क रूप में देगा। यदि गन्ना मूल्य भुगतान के लिये गन्ना विभाग को धन की आवश्यकता होगी तो उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। यदि इस शुल्क को देने के लिये धन की आवश्यकता होगी तो सरकार वित्तीय सहायता देगी।
  •  पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान के लिये जाने वाले कार्मिकों को पूर्व की भांति मैदानी क्षेत्र में 40 रुपये और पहाड़ी क्षेत्र में 50 रुपये दिया जायेगा।
  •  श्री केदारनाथ परिसर निर्माण के संबंध में जिन भवनों को 1 मंजिल से बढ़ाकर 2 मंजिल करनी है उनके लिये संबंधित ठेकेदार को उसी दर पर कार्य करने की मंजूरी दी गयी।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: नंबर लिख 98971 उसके आगे डम डिगा डम डम डम….क्या है पूरा मामला?

 

 

संबंधित समाचार